Breaking News

योग दिवस कार्यक्रम में भड़कीं विधायक नीरा यादव, अधिकारियों पर लगाया प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

Koderma : कोडरमा जिले के डोमचांच स्थित सीएम हाई स्कूल मैदान में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कोडरमा विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

दरअसल, योग दिवस कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित किया गया था। विधायक का आरोप है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए मंच पर आमंत्रित नहीं किया गया। दीप प्रज्वलन के समय उन्हें मंच पर बुलाने के बजाय नीचे ही बैठाए रखा गया, जिससे वे काफी नाराज हो गईं।

विधायक नीरा यादव ने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से लगातार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेती रही हैं, लेकिन इस तरह की स्थिति का सामना उन्हें कभी नहीं करना पड़ा। उन्होंने इसे एक सरकारी कार्यक्रम बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर न तो उनका कटआउट लगाया गया और न ही उन्हें दीप प्रज्वलन जैसी औपचारिकता में शामिल किया गया। विधायक के अनुसार यह उनके पद और जनप्रतिनिधि होने के सम्मान की अनदेखी है, जिससे वे बेहद आहत हैं।

नीरा यादव ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करेंगी। उनका कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया और इसी कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया।

विधायक ने यह भी कहा कि यदि यह सामान्य कार्यक्रम होता तो वह बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चली जातीं। हालांकि, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ा था, इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में बने रहकर योगाभ्यास किया।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दीप प्रज्वलन के लिए मंच पर बुलाया गया, जबकि विधायक को आमंत्रित नहीं किए जाने से विवाद खड़ा हो गया। अब इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post