Breaking News

साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा: हाइवा-टोटो की टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन की मौत, तीन घायल

Sahibganj : राजमहल-उधवा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने टोटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने जांच के बाद अयसुदीन शेख और उनकी पत्नी नूर बाहार बीबी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने हाइवा को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया और कुछ समय तक विरोध प्रदर्शन भी किया। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

डॉ. उदय टुडू ने बताया कि दुर्घटना में कुल छह लोग अस्पताल लाए गए थे। इनमें दो लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया, जहां बाद में एक और घायल ने दम तोड़ दिया। उन्होंने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टोटो में बानू टोला चुआर निवासी 45 वर्षीय अयसुदीन शेख, 50 वर्षीय नूर बाहार बीबी, 26 वर्षीय यासमीन खातून, 45 वर्षीय रहीम शेख, 55 वर्षीय तफनारा बीबी और टोटो चालक सवार थे। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। राजमहल थाना पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post