Breaking News

रांची में चोरों का आतंक: पड़ोसियों के घर बाहर से बंद कर 12 लाख के गहने और नकदी ले उड़े बदमाश

Ranchi : रांची में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पुंदाग ओपी क्षेत्र का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, पुंदाग इलाके में रहने वाले सोनू सोनी अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पटना गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया और घर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने घर में रखे करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 1 लाख 55 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। रविवार सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी समेत कई जगहों की तलाशी ली गई थी।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने चोरी के दौरान पड़ोसियों को भनक न लगे, इसके लिए आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। कहीं रस्सी बांध दी गई थी तो कहीं कुंडी लगा दी गई थी, ताकि कोई बाहर निकलकर उनकी गतिविधियों को न देख सके।

पड़ोसी बबीता झा ने बताया कि उनके घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया गया था। सुबह जब उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की तो काफी मशक्कत के बाद ही घर से बाहर आ सकीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी दोनों देखी जा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही पुंदाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। शुरुआती जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही जा रही है।

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन संदिग्ध चोर एक स्कूटी पर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post