Breaking News

हिमांशु हत्याकांड पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना; 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान

Saraikela/Ranchi : जमशेदपुर बार में हुए चाकूबाजी हत्याकांड को लेकर झारखंड की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। मृतक हिमांशु की मौत के बाद जहां प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है, वहीं विपक्ष ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच बीजेपी ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस घटना को राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का नतीजा बताते हुए सरकार पर कड़ा हमला बोला।

रघुवर दास ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो 3 जुलाई को जमशेदपुर और आदित्यपुर में पूर्ण बंद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।

इसी दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी रांची में प्रेस वार्ता कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का शासन कमजोर हुआ है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

आदित्य साहू ने मांग की कि मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

बीजेपी नेता ने राज्य सरकार से अपराध नियंत्रण को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की और कहा कि संगठित अपराध, गैंग गतिविधियों, रंगदारी और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल रही है। साथ ही उन्होंने कई आपराधिक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि झारखंड में हत्या, दुष्कर्म, किडनैपिंग और चोरी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।

इधर, सरकार की ओर से इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई जारी है और पुलिस जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

हिमांशु हत्याकांड अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं रहा, बल्कि यह राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है। जहां एक ओर विपक्ष सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमलावर है, वहीं सरकार स्थिति को नियंत्रित करने और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post