Breaking News

खूंटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Khunti: जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय, खूंटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि देश की एकता, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलकर जनता की आवाज बनना चाहिए और देश को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post