Breaking News

झारखंड टी-20 लीग में धनबाद के 8 खिलाड़ियों का चयन, क्रिकेट जगत में खुशी की लहर

Dhanbad : झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित प्लेयर ऑक्शन में धनबाद के आठ प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का चयन विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में हुआ है। इस उपलब्धि से धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) और जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

चयनित खिलाड़ियों में कुनैन कुरैशी, श्रेष्ठ, राहुल प्रसाद, अनुराग सिंह सेंगर, प्रतीक रंजन, सिद्धार्थ सिन्हा, युवराज सिंह और आर्यमन लाला शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन और मेहनत के दम पर राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में जगह बनाई है।

झारखंड टी-20 लीग को राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह धनबाद क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विनय कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन हमेशा से युवा प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। भविष्य में भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

धनबाद के आठ खिलाड़ियों का झारखंड टी-20 लीग में चयन जिले में क्रिकेट के बढ़ते स्तर और यहां मौजूद प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो राज्य के इस बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post