Breaking News

कोलंबो में रांची की राशि सिन्हा ने बढ़ाया भारत का मान, एशिया केक ऑस्कर्स में जीता अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Ranchi: रांची की बेटी Rashi Sinha ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्रीलंका की राजधानी Colombo में आयोजित “4th Edition Asia Cake Oscars – World Edition 2026” में उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के कई देशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जहां राशि ने अपनी कला और रचनात्मकता से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।

यह प्रतियोगिता विशेष रूप से केक आर्ट और डिजाइनिंग की दुनिया में प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। राशि सिन्हा ने “Whipped Cream Wedding Cake Artist Intermediate Category” में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में भारत से कुल 45 केक आर्टिस्ट्स को आमंत्रित किया गया था, जिनमें राशि भी शामिल थीं। उन्होंने अपनी अनूठी डिजाइनिंग और बारीक कलात्मक प्रस्तुति के दम पर यह सम्मान हासिल किया।

समारोह के दौरान राशि सिन्हा को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। रांची सहित पूरे झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि राशि ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

राशि सिन्हा इससे पहले भी अपनी अनोखी कला के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने Mahendra Singh Dhoni के चेहरे वाली एक विशेष कस्टमाइज्ड केक बनाकर खूब चर्चा बटोरी थी। यह केक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी कला की जमकर तारीफ की थी। राशि का कहना है कि उसी केक की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और कोलंबो में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

राशि ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में सिर्फ शौक के तौर पर केक बनाना शुरू किया था। धीरे-धीरे उनकी रुचि इस कला में बढ़ती गई और उन्होंने इसे गंभीरता से सीखना शुरू किया। लगातार मेहनत, नए डिजाइन और रचनात्मक प्रयोगों ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका शौक एक दिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की विशेष खुशी है कि रांची के ही मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को उनका बनाया केक पसंद आया था। राशि के अनुसार, जब लोगों ने उनके काम को सराहा तो उनका आत्मविश्वास और बढ़ा। इसी प्रेरणा ने उन्हें बड़े मंचों पर अपनी कला प्रस्तुत करने का साहस दिया।

राशि सिन्हा का मानना है कि केक आर्ट केवल एक शौक नहीं, बल्कि महिलाओं और युवतियों के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक बड़ा माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं इस कला को सीखकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और सम्मान के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। उनकी इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और युवतियां इस क्षेत्र में आगे आएं और अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बनाएं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post