Khunti: ऋषभ गर्ग के निर्देश पर खूंटी जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के तहत तीन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। जिले के कर्रा, तोरपा और तपकरा थाना में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार मनीष कुमार को तोरपा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजू कुमार को कर्रा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सौरभ कुमार को तपकरा थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों अधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने थाना में पदभार ग्रहण कर लिया। 
वहीं निवर्तमान थाना प्रभारियों में तोरपा थाना के मुकेश यादव, कर्रा थाना के दीपक कांत तथा तपकरा थाना के नितेश गुप्ता को पुलिस लाइन बुला लिया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।



