Breaking News

तोरपा में राज्य के पहले लाह बीज बैंक का शिलान्यास

Khunti: खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित दियांकेल कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को झारखंड के पहले लाह बीज बैंक (बुड लाह बैंक) के अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास राज्य की कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने किया। यह परियोजना सिद्धिकोफेड द्वारा कृषि विभाग की वर्ष 2025-26 योजना के तहत संचालित होगी। करीब दो एकड़ क्षेत्र में लाह बीज उत्पादन किया जाएगा।

मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने कहा कि लाह उत्पादन आदिवासी समाज की पारंपरिक धरोहर है और इससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने किसानों से धान के साथ मड़ुवा और मक्का जैसी वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील की। वहीं विधायक सुदीप गुड़िया ने लाह को “काला सोना” बताते हुए कहा कि “पेड़ों में पैसे उगते हैं” और लाह उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूत थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post