Khunti: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खूंटी में रविवार को जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मां भारती के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक बैठक की प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय तथा तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया, जबकि स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, कोचे मुंडा, संजीव विजय वर्गीय, गीता कोड़ा एवं नीलकंठ सिंह मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर 12 मई 2026 को जिला उपायुक्त कार्यालय के समीप भाजपा द्वारा धरना एवं आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा आगामी 23 एवं 24 मई 2026 को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष गन्दौरई गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, लक्ष्मी देवी, संतोष त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रियंक भगत, कंचन सिंह, गोपाल स्वर्णकार, लीलावती देवी, जिला कोषाध्यक्ष अनूप साहू, वार्ड पार्षद दिनेश महतो सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ और ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।



