Khunti: रवि मिश्रा की अध्यक्षता में रविवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में खूंटी लोकसभा क्षेत्र को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमिटी के सभी जिला उपाध्यक्ष, महासचिव एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। नेताओं ने संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित और जनभावनाओं की आवाज रही है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें।
वहीं बैठक में मौजूद नेताओं ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान, पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा युवाओं और आदिवासी समुदाय को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, जिला उपाध्यक्ष रविकांत मिश्रा, धर्मदास कन्डीर, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, शशिकांत होरो, तैयब अंसारी सहित महासचिव गोपाल भगत, बन्धू गंझू, ऋतुराज झा, अजय किशोर मुण्डा, पौल भेंगरा, प्रनीत तोपनो, सोहेल अंसारी, दिलीप होरो, परवेज आलम, फिरोज आलम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



