Khunti: कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी टंगरा टोली में रविवार को लोदरो मंडा पूजा महा समिति के तत्वावधान में भव्य मंडा मेला का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। मेला में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नागपुरी ऑर्केस्ट्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसका आनंद ग्रामीणों ने देर शाम तक उठाया।
कार्यक्रम मंच का उद्घाटन खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं और लोक संस्कृति को सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण कलाकारों एवं पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ढोल, नगाड़ा और मांदर वितरण की योजना चलाई जा रही है।
मेला में समाजसेवी नगेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, संजय केरकेट्टा, महेश सिंह, दिलीप बड़ाईक, बमरजा पंचायत मुखिया अनूप कुजूर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संदीप हेरेंज, जीवन मुंडा, सनातन मुंडा, जीवन तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नागपुरी ऑर्केस्ट्रा के कलाकार कय्यूम अब्बास, सरिता बड़ाईक, सूरज कुमार एवं बसंती देवी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। 
मेला में छोटे बच्चों के लिए लगाए गए झूले, रंग-बिरंगी मिठाइयों की दुकानें, चाट-गुपचुप, चौमीन-चिली, होटल, खिलौने, मनिहारी एवं फल-सब्जी की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाया।
मंडा मेला को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष अजित मुंडा, सोमा मुंडा, सुनील खलखो, अशरफ उरांव, संजय मुंडा, सोहन मुंडा, रामजीत उरांव, प्रेम होरो, विनोद मुंडा, जागरण मुंडा, विनित होरो, शंकर उरांव, किशोर होरो, प्रेमजीत मुंडा, सुखराम महली समेत लोदरो मंडा पूजा महा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



