Breaking News

खूंटी में नाबालिग से दु’ष्कर्म व हत्या के प्रयास का खुलासा, एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दु’ष्कर्म और हत्या के प्रयास के गंभीर मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज कांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम, जांच प्रक्रिया और गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को अड़की थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुरहू थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध की सूचना दी थी। पीड़िता मुरहू थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। इसी दौरान 13 अप्रैल को पास में रहने वाले युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरन दु’ष्कर्म किया था। घटना के दौरान आरोपी ने उसका मुंह दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया था।

इस संबंध में मुरहू थाना कांड संख्या-35/26, दिनांक 15.04.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 64(1), 74, 109(1), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके निर्देश पर खूंटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय कर तेजी से कार्रवाई की। इसी के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

मासी समद (पिता- परसजीत समद उर्फ मानसिद्ध समद), ग्राम बीरबांकी, टोला तोरलाडीह, थाना अड़की, जिला खूंटी।

छापेमारी दल में शामिल प्रमुख अधिकारी:

वरुण रजक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूंटी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक, मुरहू थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post