Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष के अपमान के विरोध में खूंटी में युवा कांग्रेस का पैदल मार्च, हिमांता सरमा का पुतला दहन

Khunti: खूंटी जिला युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को निशाना बनाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और असम सरकार के खिलाफ आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में आवाज बुलंद की।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से सुभाष चंद्र बोस चौक तक पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, असम सरकार तथा असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्व सरमा  के खिलाफ नारेबाजी की। सुभाष चंद्र बोस चौक पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हिमांता बिस्व सरमा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

आमिर हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों का भी अपमान है, जिनकी आवाज कांग्रेस पार्टी लगातार उठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारें लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को सच बोलने से रोकने की कोशिश लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। युवा कांग्रेस इस तरह की कार्रवाइयों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर झारखंड के हर जिले तक संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश महासचिव फहद खान, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष सौरब अग्रवाल, रांची महानगर अध्यक्ष गौरव सिंह, तोरपा विधानसभा अध्यक्ष इमरान खान, खूंटी विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार साहू

नवाज अंसारी, सत्यवान कंसारी, बाबर खान, विष्णु नायक, अनमोल धन, संजीत नायक, रत्नु लोहरा, राहुल नायक, मोहन लोहरा, अरफी अहमद, बबलू नायक, राज कुमार नायक, बजरंग नायक, जैकी अहमद, असिक अंसारी, नितिन सुरीन, दीपक गुड़िया, दीपक बरजो और दाऊद बरजो सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post