Breaking News

असम चुनाव: सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर चाय मजदूरों को वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिश्वनाथ में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और जय भारत पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार तिहारू गौड़ के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चाय मजदूरों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि असम के लोगों ने उन्हें हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में लोग उनके उम्मीदवार को वोट देंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार चाय मजदूरों को उनके हक से वंचित कर रही है और केवल चुनाव के समय ही कुछ आर्थिक सहायता देती है।

हेमंत सोरेन ने मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई की बात करते हुए कहा कि JMM और जय भारत पार्टी आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार चाय मजदूरों को लंबे समय से सिर्फ 500 रुपये मजदूरी देती रही है, जबकि चुनाव के ठीक पहले महिलाओं को 9,000 रुपये दिए जा रहे हैं। सीएम ने सवाल उठाया कि यह पैसा हर साल क्यों नहीं दिया जाता।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें असम में घर-घर जाकर लोगों की तकलीफ सुनने का मौका मिला। उन्होंने एक चाय मजदूर के घर का उदाहरण देते हुए बताया कि लोग बिना बिजली के छोटे कमरे में रह रहे हैं और 2016 से भाजपा सरकार के आने के बाद हर चीज के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है।

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके मुंह में राम का नाम है, लेकिन पीछे से चुपके से वार करती है। उन्होंने बिश्वनाथ विधानसभा सीट के लोगों से अपील की कि वे मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जागरूक रहें और आगामी चुनाव में सही उम्मीदवार को अपना समर्थन दें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post