Breaking News

डुमरगड़ी में ग्राम प्रधान को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत डुमरगड़ी गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को अजीत मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिसमें ग्राम प्रधान जीतपहान मुंडा को पद से हटाने की मांग पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद ग्रामीणों ने कर्रा अंचल अधिकारी (सीओ) अन्वेषा ओना को शिकायत आवेदन सौंपते हुए ग्राम प्रधान को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से ग्राम प्रधान के खिलाफ असंतोष बना हुआ है और आठ-नौ माह पूर्व भी इसी मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब ग्रामीण संगठित होकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस संबंध में सीओ अन्वेषा ओना ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिया गया आवेदन संबंधित विभाग को भेज दिया गया है और आदेश प्राप्त होते ही आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर अजीत मुंडा, प्रेम होरो, फुलमनी तिग्गा, जीवन तिर्की, अरुण कुजूर, प्रेमचंद होरो, बुधनाथ मुंडा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post