Breaking News

माहिल मोड़ के पास कार सवार का तांडव: टोटो पर तलवार से हमला, चालक को दी जान से मारने की धमकी

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत माहिल मोड़ के पास सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक कार सवार ने टोटो पर हमला कर चालक को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित टोटो चालक मुरहू थाना क्षेत्र के ईठे निवासी जीतवाहन महतो ने बताया कि वो सोमवार शाम करीब पांच बजे सवारी लेकर सेरेंगडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान माहिल मोड़ से कुछ दूरी पहले पीछे से आ रही एक कार ने उनके टोटो को टक्कर मार दी, जिससे टोटो का शीशा टूट गया। टक्कर के कारण कार को भी नुकसान हुआ।

घटना के बाद कार सवार ने टोटो को रुकवाया और गाड़ी से तलवार निकालकर टोटो पर हमला कर दिया। इस हमले में टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि कार सवार ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे तलवार से काटने और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा, “हमको झारखंडी समझे हो क्या, निकलो बाहर अभी तुम्हें काट देंगे।”

घटना के बाद टोटो चालक ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर खूंटी थाना पहुंचे, जहां घटना की लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कार को जब्त कर लिया है तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि जब्त की गई कार की पिछली सीट में एक तलवारनुमा हथियार रखा हुआ प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह वही हथियार हो सकता है, जिसका इस्तेमाल टोटो पर हमला करने और चालक को जान से मारने की धमकी देने में किया गया था। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post