Breaking News

विधानसभा में गूंजा बानो प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक, विधायक सुदीप गुड़िया ने उठाया मुद्दा

Ranchi: तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के षष्ठम कार्यकाल के पंचम बजट सत्र के दसवें दिन शून्यकाल के दौरान तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक का मामला सदन में उठाया।

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि इन दिनों बानो प्रखंड सहित आसपास के गांवों में जंगली हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है। हाथियों द्वारा किसानों की खड़ी फसलों, घरों और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के सामने आजीविका के साथ-साथ सुरक्षा की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने सदन के माध्यम से राज्य सरकार और वन विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए मांग की कि प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के लिए तत्काल मशाल, टॉर्च सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

विधायक ने यह भी मांग की कि जिन किसानों और ग्रामीणों की फसल, घर या अन्य संपत्तियों को हाथियों के कारण नुकसान पहुंचा है, उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि यह जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मामला है और सरकार को इस दिशा में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीण भयमुक्त होकर अपना जीवनयापन कर सकें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post