Breaking News

डोड़मा के पास तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन के पैर टूटे रिम्स रेफर

Khunti: तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइक चालकों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला और उसकी गोद में मौजूद बच्चा भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रनिया थाना क्षेत्र के गोंडरा निवासी नियारण तोपनो (लगभग 24 वर्ष), तपकरा तितरतोली की रहने वाली खैमूर गुड़िया (लगभग 42 वर्ष) और उनकी बेटी रेबीका गुड़िया (लगभग 25 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर कर्रा थाना क्षेत्र के टुनगांव बरटोली से तपकरा तितरतोली जा रहे थे। रेबीका गुड़िया की गोद में लगभग दो वर्ष का बच्चा भी था।

इसी दौरान डोड़मा के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे नियारण तोपनो का एक पैर गंभीर रूप से टूट गया। वहीं खैमूर गुड़िया का एक पैर और एक हाथ टूट गया। जबकि रेबीका गुड़िया और उसकी गोद में मौजूद बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल नियारण तोपनो को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार सुरेश संजय भेंगरा (लगभग 44 वर्ष) भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे मूल रूप से डोडमा के रहने वाले हैं और वर्तमान में खूंटी के अमृतपुर में रहते हैं। परिजनों के अनुसार सुरेश संजय भेंगरा किसी निजी कार्य से अपने पैतृक गांव डोडमा गए थे और वहां से वापस खूंटी लौट रहे थे। इसी दौरान दौड़मा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

इस हादसे में सुरेश संजय भेंगरा का भी एक पैर टूट गया। उनका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल खूंटी में चल रहा है। परिजनों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर हो रही हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post