Breaking News

26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए खूंटी के खिलाड़ियों का चयन, जिले में खुशी की लहर

Khunti: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने जा रही 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए खूंटी जिला के खिलाड़ियों का चयन होने से जिले में खुशी का माहौल है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 मार्च से 20 मार्च 2026 तक भुवनेश्वर स्थित कीट यूनिवर्सिटी (KIIT University) के खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। देशभर से युवा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

खूंटी जिला से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के बल पर नेशनल कैंप में जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार पुरुष वर्ग में गौतम राम और अमन बारला तथा महिला वर्ग में अनिमा भुइयां का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता के लिए आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का नेशनल स्तर के कैंप में चयन होना पूरे खूंटी जिले के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और लगातार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य और देश स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न केवल खूंटी जिले बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। आने वाले समय में भी खिलाड़ी इसी तरह मेहनत करते रहें और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

वहीं खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव पिटर मुंडू सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में राजकुमार गुप्ता, विक्की गुप्ता, मनोज राम, विकास मिश्रा और अमित राम समेत कई खेल प्रेमी शामिल हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।

खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है तथा इसे जिले में खेल प्रतिभा के उभरने का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post