Breaking News

विधानसभा में गूंजा साड़ीगांव की जर्जर सड़क का मुद्दा, विधायक रामसूर्या मुंडा ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

Khunti: खूंटी विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों का मामला एक बार फिर विधानसभा में उठाया गया। क्षेत्र के विधायक रामसूर्या मुंडा ने विधानसभा में साड़ीगांव नाला से जीवन टोली तक जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से जल्द मरम्मत कराने की मांग की।

विधायक ने सदन को बताया कि नेशनल हाईवे 75E रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित खूंटी विधानसभा क्षेत्र के मुरहू प्रखंड अंतर्गत साड़ीगांव नाला से जीवन टोली तक लगभग एक किलोमीटर लंबा हिस्सा अब तक पूरी तरह से नहीं बन पाया है। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद मरम्मत कार्य के दौरान इस हिस्से को अक्सर छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण यहां कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान भी हुआ है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय लोगों और राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सरकार से मांग की कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

ज्ञात हो कि विधायक रामसूर्या मुंडा ने इससे पहले भी विधानसभा में क्षेत्र की कई खराब सड़कों का मुद्दा उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्रा–गोविंदपुर मुख्य पथ पर टिमरा मोड़ से खरटंगा गांव तक करीब चार किलोमीटर तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा उन्होंने खूंटी प्रखंड क्षेत्र में नदीढीपा से पतरा टोली तक लगभग सात किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का मामला भी उठाया। इस मार्ग की खराब हालत के कारण आए दिन राहगीरों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

विधायक ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जहां सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है उसे शीघ्र पूरा कराया जाए और जो सड़कें जर्जर स्थिति में हैं उनकी जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post