Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड की 40 हजार सहिया दीदियों को सम्मान और प्रोत्साहन राशि, रांची में आयोजित समारोह में 22 हजार रुपये का चेक प्रदान

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में स्वास्थ्य सहियाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, नामकुम के प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में राज्य की लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहिया दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari की पत्नी Irfana Irfan ने सहियाओं को 22 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक देकर सम्मानित किया।

झारखंड सरकार की योजना मद के तहत ‘झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी’ योजना में सभी स्वास्थ्य सहियाओं के लिए 2000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के 11 महीनों की कुल राशि 22 हजार रुपये एकमुश्त उनके बैंक खातों में भेजी गई है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में सहियाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव व अजय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. अनीता सिन्हा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा की पत्नी मीनाक्षी झा भी मौजूद थीं। इस अवसर पर 48 स्वास्थ्य सहियाओं, 24 सहिया साथियों, पांच महिला चिकित्सकों और 72 सीएचओ व महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो ऐसी सहियाओं को भी सम्मानित किया गया जो हाल ही में मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए इरफाना इरफान ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी Kalpana Soren महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सहियाओं, एएनएम, सीएचओ और महिला डॉक्टरों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. अनीता सिन्हा, मीनाक्षी झा और अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं की भूमिका को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। इस अवसर पर एनएचएम झारखंड के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहियाएं व महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post