Breaking News

ईरान–इजराइल तनाव के बीच हेमंत सोरेन सक्रिय: गल्फ में फंसे झारखंडवासियों के लिए हेल्पलाइन जारी, पीएम मोदी और विदेश मंत्री से सुरक्षित वापसी की अपील

Ranchi: मध्य-पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गल्फ देशों में रह रहे झारखंडवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

राजधानी रांची से जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि Gulf region में तेजी से बदलते हालात गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए वहां रह रहे झारखंड के लोगों से सतर्क रहने की अपील की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आग्रह किया कि जो भी भारतीय नागरिक स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

इस बीच झारखंड सरकार ने “राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष” के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि गल्फ देशों में रह रहे झारखंडवासी किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर सकें।

झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526

लैंडलाइन नंबर: 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058

व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post