Breaking News

होली और रमजान को लेकर देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, विभिन्न प्रतिष्ठानों से सैंपल लैब भेजे

Deoghar: होली और रमजान जैसे बड़े पर्वों को देखते हुए देवघर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया।

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने देवघर शहर के साथ-साथ मधुपुर, सारवां, सोनाराठाड़ी, मार्गो मुंडा, देवीपुर, करौं, सारठ और पालजोड़ी जैसे प्रमुख बाजारों में होटल और मिठाई दुकानों की जांच की। जांच के दौरान जहां भी अनियमितता पाई गई, वहां संचालकों को चेतावनी दी गई और आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा टीम ने कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। इनमें ब्लिंकेट कमर्शियल और रिलायंस मार्ट से शुद्ध घी, बेसन और गुजिया, श्री राम बाबू से मटर और अमूल क्रीम, आर्या स्टोर से साल्टेड बिस्किट और स्नैक्स, बीकानेर स्वीट्स से मिल्क केक और पनीर, मां भगवती मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला और गुलाब जामुन, पूजा मिष्ठान से खोया तथा चमारी साह मिष्ठान से काजू बर्फी के सैंपल शामिल हैं। सभी नमूनों को अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है।

जांच के दौरान कुछ होटलों में किचन की साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पाई गई। भोजन जंक्शन, वायराय रेस्टोरेंट और होटल कंफर्ट में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स मिलने पर कार्रवाई की गई। जहां एक्सपायर्ड सामान मिला, उन प्रतिष्ठानों को सील करते हुए संचालकों को वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल और खाद्य संचालक के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र को अपडेट कराने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भारी मात्रा में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पैकेटबंद खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि (Manufacturing Date), समाप्ति तिथि (Expiry Date) और निर्माता का पूरा पता अवश्य जांच लें। साथ ही खुली मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, ताकि त्योहार की खुशियों में किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post