Breaking News

रांची के नयासराय में जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप: 12 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस और लग्जरी वाहन जब्त

Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित नयासराय गांव में जमीन विवाद को लेकर 28 फरवरी 2026 की देर रात हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, लग्जरी वाहन और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, 28 फरवरी की रात विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नयासराय गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग 57 वर्षीय जाकिर अंसारी और उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे। इस हमले में जाकिर अंसारी के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत दलादली स्थित एस्टन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस को मौके पर देखते ही हमलावर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू खलखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मितल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुष्कर शामिल हैं। वहीं अरुण खलखो और अजय तिर्की घटना में घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देसी पिस्टल, 7 एमएम के पांच जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, दो स्कॉर्पियो वाहन, एक फॉर्च्यूनर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी छोटू खलखो पहले भी सुभाष मुंडा से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जमीन विवाद के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post