Breaking News

कुआं में डूबने से महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Khunti: खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा पकना गांव में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां कुआं में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी कुंभकरण सिंह की पत्नी बसंती देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंती देवी किसी कार्य से घर के पास स्थित कुएं के समीप गई थीं। इसी दौरान वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गईं। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव कुएं में दिखाई दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना तत्काल रनिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत होता है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post