Breaking News

झारखंड नगर निकाय चुनाव: 48 शहरी निकायों में मतदान जारी, आयोग कंट्रोल रूम से रख रहा नजर

Ranchi: झारखंड में 23 फरवरी को 48 शहरी नगर निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे इस चुनाव पर झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की विशेष नजर है। आयोग कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरे राज्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।

ईटीवी भारत संवाददाता भुवन किशोर झा से बातचीत में आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की और उम्मीद जताई कि इस बार पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतदान होगा।

किन-किन निकायों में हो रहा मतदान

नगर निगम (9):
रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो

नगर परिषद (20):
गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम

नगर पंचायत (19):
बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया

1087 वार्ड, 4304 बूथ

राज्य के 48 नगर निकायों में कुल 1087 वार्डों के लिए 4304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। 13 निकायों में 2020 से और रांची सहित अन्य निकायों में 2022 से चुनाव लंबित थे।

इस चुनाव में नोटा का प्रावधान नहीं है। मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्रों को भी स्वीकार किया जा रहा है।

आयोग के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post