Breaking News

देवघर में सांसद निशिकांत दुबे ने पत्नी संग किया मतदान, बैलेट पेपर व्यवस्था पर उठाए सवाल

Deoghar: राज्य के नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार सुबह से मतदान जारी है। इसी क्रम में गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पत्नी अनामिका दुबे के साथ देवघर के पीएचडी कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।

वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की और पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

बैलेट पेपर से मतदान पर आपत्ति

सांसद निशिकांत दुबे ने बैलेट पेपर से हो रहे मतदान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की वजह से मतदान की प्रक्रिया धीमी हो गई है। उनके अनुसार, जहां साढ़े सात सौ मत पड़ने हैं, वहां शुरुआती समय में केवल कुछ ही वोट डाले जा सके थे।

उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराकर राज्य को पीछे ले जाया जा रहा है।

ईवीएम पर भी की टिप्पणी

सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस आरोप का जिक्र किया, जिसमें ईवीएम को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जीत-हार ईवीएम या बैलेट से तय नहीं होती, बल्कि जनता के समर्थन से होती है।

सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम में किए गए प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी और राजनीतिक दलों के आचरण पर टिप्पणी की। नगर निकाय चुनाव के बीच इस तरह के बयानबाजी से राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post