Breaking News

दीपक प्रकाश का हमला: ‘पांच साल निकाय में लूट चलती रही’, बैलेट से चुनाव पर भी उठाए सवाल

Giridihi : नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासत तेज है। Deepak Prakash ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों तक अधिकारी और सरकार निकायों को “लूटते” रहे।

डॉ. शैलेंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा कभी भी समय पर निकाय चुनाव कराने की नहीं थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब अदालत का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर चुनाव की तिथि घोषित हुई।

बैलेट पेपर से चुनाव पर सवाल

दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत आज भी साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने से गड़बड़ी की आशंका बढ़ती है। भाजपा ने सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

उन्होंने यह भी कहा कि पांच साल तक निकाय चुनाव नहीं होने से अधिकारियों ने मनमानी की और कथित तौर पर “लूट का पैसा रांची तक पहुंचाया।”

यूजीसी और आरक्षण पर भी बोले

यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। भाजपा सभी वर्गों के हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान लागू किया।

निकाय चुनाव के बहाने राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब देखना यह होगा कि चुनावी नतीजे इन दावों और आरोपों पर कितना असर डालते हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post