Breaking News

लातेहार में पदस्थापित अधिकारी को हटाने की मांग, भाजपा ने लगाया चुनाव प्रभावित करने का आरोप

Ranchi: नगर निकाय चुनाव भले ही गैर-दलीय आधार पर कराए जा रहे हों, लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता ने इसे पूरी तरह सियासी रंग दे दिया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने लातेहार समाहरणालय में पदस्थापित सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल के पदाधिकारी नीलेश टोप्पो को चुनाव अवधि तक हटाने की मांग की है।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि नीलेश टोप्पो लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बिलासी देवी के पति हैं और वे सरकारी पद का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद को दिए गए लिखित शिकायत पत्र में कहा गया है कि एक सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद नीलेश टोप्पो अपनी पत्नी के पक्ष में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट और हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) का मामला बताया गया है।

भाजपा का कहना है कि इस मामले की शिकायत 9 फरवरी को लातेहार के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता से भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ने मांग की है कि चुनाव परिणाम घोषित होने तक नीलेश टोप्पो को पदमुक्त किया जाए या उनका तबादला किया जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

भाजपा नेताओं ने आशंका जताई है कि संबंधित अधिकारी को पद से नहीं हटाए जाने पर लातेहार में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल इस मामले में निर्वाचन आयोग की ओर से निर्णय का इंतजार है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post