Breaking News

तोरपा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर जहर देकर हत्या का आरोप

Khunti: तोरपा शांति नगर निवासी कंचन देवी की पुत्री पूनम देवी की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद मामला और भी संदेहास्पद हो गया है। परिजनों ने पूनम के पति विक्की कुमार राय पर मारपीट कर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम अचानक पूनम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि पूनम को उल्टी हो रही थी और उसके मुंह से सफेद झाग निकल रहा था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

मृतका की मां कंचन देवी ने तोरपा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति विक्की कुमार राय को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

परिजनों ने बताया कि पूनम की शादी 7 फरवरी 2025 को रामगढ़ के नयीसराय निवासी विक्की कुमार राय से रामगढ़ के टूटी झरना में दोनों पक्षों की सहमति से हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद से ही विक्की पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। यहां तक कि वह पूनम की अश्लील तस्वीरें ससुराल पक्ष को भेजकर मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था।

प्रताड़ना से तंग आकर पूनम पिछले तीन महीने से तोरपा स्थित अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, विक्की 6 फरवरी को तोरपा आया था। 7 फरवरी को शादी की सालगिरह के अवसर पर दोनों अंगराबारी मंदिर में पूजा करने गए थे। मंदिर से लौटने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पूनम की मौत हो गई।

वहीं, आरोपी पति विक्की कुमार राय ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post