Breaking News

लियाकत अलीलेन स्थित कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर जुटी भीड़

Khunti: खूंटी नगर क्षेत्र के लियाकत अलीलेन के समीप बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक कुएं में एक युवक का शव देखा। शव दिखते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कुछ लोगों ने कुएं के अंदर एक युवक को अचेत अवस्था में देखा। पास जाकर देखने पर आशंका जताई गई कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना खूंटी थाना पुलिस को दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी।

घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में कुएं के पास इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक कुएं में कैसे गिरा या यह कोई अन्य मामला है।

पुलिस के पहुंचने के बाद ही शव को कुएं से बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post