Breaking News

सारंडा के तिरिलपोसी क्षेत्र में आईईडी विस्फोट, दो ग्रामीण घायल

Manoharpura:सारंडा क्षेत्र के तिरिलपोसी इलाके में मंगलवार शाम करीब चार बजे आईईडी विस्फोट में दो ग्रामीण घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए विस्फोटक की चपेट में दोनों आ गए। घायलों की पहचान सलाई चेरवा और जयसिंह चेरवा के रूप में हुई है।

जंगल में फूल तोड़ने गए थे ग्रामीण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण जंगल में फूल तोड़ने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना स्थल तिरिलपोसी गांव से लगभग पांच किलोमीटर अंदर घने जंगल में स्थित है, जिसके कारण देर शाम तक घायलों को गांव तक लाने में कठिनाई हुई।

पहले से जारी थी चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने पूर्व में ही ग्रामीणों को जंगलों में प्रवेश को लेकर सतर्क किया था और आईईडी से जान-माल के खतरे की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि सारंडा के जंगलों में विभिन्न स्थानों पर आईईडी लगाए गए हैं, जिससे आम ग्रामीण भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। आजीविका के लिए जंगलों पर निर्भर लोगों के सामने सुरक्षा की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और संभावित खतरे को लेकर निगरानी तेज किए जाने की बात कही जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post