Breaking News

सड़क दुर्घटना पीड़ित की सहायता करने पर ₹25,000 का प्रोत्साहन पुरस्कार

Khunti: जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज जिले के इंपीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के दौरान समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही राह वीर योजना के तहत ₹25,000 के पुरस्कार का प्रावधान किया गया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें।

जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना जैसे नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपने परिवारजनों, मित्रों एवं आसपास के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने बताया कि “सड़क सुरक्षा मित्र” बनकर अपने क्षेत्र एवं प्रतिष्ठान में लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान अज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने के प्रावधान की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी के संज्ञान में ऐसे पीड़ित व्यक्ति हैं तो उन्हें संबंधित आवेदन जमा करने में सहयोग करें, ताकि उन्हें सरकारी लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में पर्वतारोही दल से आए जितेंद्र प्रताप ने छात्रों को सही तरीके से हेलमेट पहनने, सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय तथा वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीडिंग, स्टंट करना और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए हमेशा संयमित एवं नियमों के अनुसार वाहन चलाना चाहिए।

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संदीप हेमरोम, योगेश कुमार, महेंद्र प्रताप एवं गोविंदानंद सहित कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post