Breaking News

मतदान और बोर्ड परीक्षा एक ही दिन! तारीख बदलने पर राज्य निर्वाचन आयोग–जैक आमने-सामने

Ranchi: 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव का मतदान और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक-इंटर परीक्षा एक ही दिन निर्धारित होने से बड़ा असमंजस पैदा हो गया है। इस मुद्दे पर राज्य निर्वाचन आयोग और जैक आमने-सामने आ गए हैं। हालात ऐसे हैं कि दोनों संस्थानों के बीच तिथि बदलने को लेकर पत्राचार (लेटर वार) चल रहा है।

आयोग का रुख सख्त: घोषित तिथि पर ही होगा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि मतदान हर हाल में घोषित तिथि 23 फरवरी को ही होगा। आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि चुनाव की घोषणा से पहले जेपीएससी, जेएसएससी और जैक—तीनों को पत्र भेजकर राय मांगी गई थी। जेपीएससी और जेएसएससी ने समय पर जवाब दे दिया, लेकिन जैक की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए मतदान की तिथि घोषित कर दी गई, अब इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

जैक की मांग: छात्रों की परेशानी देखते हुए तारीख बदली जाए
जैक ने आयोग को पत्र लिखकर छात्रों की परेशानी का हवाला देते हुए मतदान की तारीख बदलने का आग्रह किया है। जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि अध्यक्ष की राय के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।

अभिभावक मंच की नाराजगी
इस टकराव पर अभिभावक मंच ने कड़ी नाराजगी जताई है। मंच के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि एक ही दिन मतदान और बोर्ड परीक्षा कैसे संभव है? स्कूलों में परीक्षा केंद्र भी होते हैं और मतदान भी—इसके अलावा शिक्षक दोनों ही कार्यों में ड्यूटी पर रहते हैं, जिससे भारी कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की।

23 फरवरी को किन विषयों की परीक्षा
गौरतलब है कि 23 फरवरी को जैक बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन हिंदी (एक्स्ट्रा), उर्दू, बांग्ला और ओड़िया विषयों की परीक्षा निर्धारित है।

अब बड़ा सवाल यही है—क्या छात्रों और शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए कोई बीच का रास्ता निकलेगा, या फिर 23 फरवरी को झारखंड एक साथ मतदान और परीक्षा के दबाव का सामना करेगा?

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post