Breaking News

नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने जारी किया चुनावी शेड्यूल

Ranchi: राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिकाओं (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर चुनाव कार्यक्रम (निर्वाचन क्रम) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य के शहरी निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 27 फरवरी 2026 को मतगणना के साथ संपन्न होगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस दौरान प्रत्याशी प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे।

नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है।

चुनाव चिन्हों का आवंटन 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। इसके बाद प्रचार अभियान में तेजी आ जाएगी और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटेंगे।

यदि किसी वार्ड या नगर निकाय क्षेत्र में आवश्यकता हुई तो वहां मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को कराया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

मतदान के बाद मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना के साथ ही नगर निकाय चुनाव 2026 का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला प्रशासन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post