Breaking News

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 के आयोजन में खूंटी के अनुज कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर हुआ रोशन

Khunti: खूंटी जिले के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। जिले के अनुज कुमार को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा आयोजित होने वाली एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 की आयोजन समिति में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की रिसेप्शन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एशिया स्तर की यह प्रमुख शूटिंग प्रतियोगिता 2 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सुचारू और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए अनुज कुमार की सेवाएं 30 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक ली जाएंगी।

बताया गया है कि आयोजन समिति में वे स्वागत समिति के अध्यक्ष अमर सिन्हा के मार्गदर्शन में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। खास बात यह है कि इस समिति में झारखंड राज्य से अनुज कुमार को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे न केवल राज्य बल्कि खूंटी जिले का नाम भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है।

एशिया के विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, तकनीकी अधिकारी और खेल प्रतिनिधियों के स्वागत, समन्वय और व्यवस्थाओं में रिसेप्शन कमेटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में इस जिम्मेदारी का खूंटी जिले के किसी प्रतिनिधि को मिलना जिले की प्रतिभा, विश्वसनीयता और सक्रिय सहभागिता को दर्शाता है।

इस उपलब्धि को जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए खेल प्रेमियों का मानना है कि इससे खेल एवं शूटिंग के क्षेत्र में जिले के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

अनुज कुमार की इस नियुक्ति पर जिले के खेल प्रेमियों, शूटिंग खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा प्रतियोगिता के दौरान उनके सफल और प्रभावी दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दी हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post