Breaking News

सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन

Khunti: आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा की गरिमामयी उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की आज़ादी व संविधान की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।

समारोह में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड अध्यक्ष, सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। सांसद कालीचरण मुंडा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post