Breaking News

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की भव्य झाँकी प्रस्तुति, परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा झाँकी को प्रथम पुरस्कार

Khunti: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा झाँकी प्रदर्शन से संबंधित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी झाँकियों के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर प्रस्तुत की गई झाँकी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झाँकी के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों को अत्यंत जीवंत और प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला।


झाँकी में ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने से होने वाली दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मृत्यु के गंभीर तथ्यों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ितों की सहायता करने वाले गुड समरिटन एवं राहवीर योजना की जानकारी भी दी गई, जिससे लोगों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


इसके अतिरिक्त झाँकी के माध्यम से परिवहन विभाग की विभिन्न डिजिटल एवं तकनीकी सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया, ऑनलाइन रोड टैक्स भुगतान, परमिट, फिटनेस, पीयूसी (PUC), एम-परिवहन मोबाइल ऐप सहित अन्य सेवाएं शामिल रहीं। इन सेवाओं के माध्यम से आम नागरिक किस प्रकार घर बैठे सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, इसका भी प्रदर्शन किया गया।

झाँकी में शामिल कलाकारों द्वारा जीवंत अभिनय और मनोरंजक प्रस्तुति दी गई, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कलाकारों की प्रस्तुति ने सड़क सुरक्षा का संदेश सरल, रोचक और प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुँचाया।

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता वाहन, शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा कार्यशालाएं तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा निरंतर विभिन्न माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post