Breaking News

25 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे ‘मन की बात’, कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी झारखंड भाजपा

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ 25 जनवरी को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम को व्यापक और भव्य रूप देने के लिए झारखंड भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसको लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों के भाजपा अध्यक्ष और मन की बात कार्यक्रम के संयोजक शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन राज्य के हर बूथ पर किया जाएगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री मोदी का मासिक संवाद कार्यक्रम है, जिसे देशभर के लोग उत्सुकता से सुनते और देखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने तय किया है कि अधिक से अधिक लोगों तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचे।

महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू ने बताया कि बैठक में मिले निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने और देखने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इससे आम लोग प्रधानमंत्री के विचारों और भावनाओं को सीधे तौर पर समझ सकेंगे और उनसे जुड़ाव महसूस करेंगे।

2014 से लगातार जारी है ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम पहली बार 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों, सकारात्मक पहल, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों पर देशवासियों से संवाद करते हैं।

मन की बात का उद्देश्य नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’, प्राकृतिक खेती, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, खेल, विज्ञान, कला और संस्कृति जैसे विषयों पर नियमित रूप से चर्चा की जाती रही है। भाजपा का मानना है कि 25 जनवरी का कार्यक्रम भी लोगों को प्रेरित करने वाला और जनभागीदारी को मजबूत करने वाला साबित होगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post