Breaking News

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड में जश्न और उत्साह का माहौल

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी को नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। नितिन नबीन के अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं झारखंड भाजपा में इसे खास तौर पर गौरव का क्षण माना जा रहा है।

नितिन नबीन का झारखंड से गहरा जुड़ाव रहा है। उनका जन्म रांची में हुआ है, हालांकि वे मूल रूप से बिहार से संबंध रखते हैं। इसी कारण उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर से झारखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं में विशेष खुशी देखी जा रही है। राज्यभर से बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है।

गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा उन पर सदैव बनी रहे और उनके नेतृत्व में भाजपा देश को नई दिशा दे। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगा।

झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी और कर्मठ नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा।

झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सफल होगी। वहीं, पूर्व महामंत्री एवं पूर्व विधायक अनंत ओझा ने इसे पार्टी के लिए दूरदर्शी और मजबूत निर्णय बताया।

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा आगामी बंगाल, केरल और असम विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सामान्य और युवा कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास बढ़ा है।

कुल मिलाकर, नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड सहित पूरे देश में पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और कार्यकर्ताओं को उनके नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलने का भरोसा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post