Breaking News

बीएमसी व महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत से भाजपाई गदगद, सांसद ढुलू महतो ने भगवा परचम लहराने का बताया कारण

Dhanbad : महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनावों, विशेषकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर धनबाद सांसद ढुलू महतो ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस जनादेश को लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन की स्वीकार्यता और विकासोन्मुखी राजनीति में जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण बताया।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णायक फैसलों का परिणाम है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल, कर्मठ और जनसमर्पित प्रशासन ने राज्य में विकास, पारदर्शिता और प्रभावी शहरी शासन की मजबूत नींव रखी है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिला है।

उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और अनुशासन भी अहम कारण रहा। बूथ स्तर से लेकर संगठनात्मक ढांचे तक कार्यकर्ताओं ने सेवा-भाव और समर्पण के साथ काम किया, जिसके फलस्वरूप यह ऐतिहासिक विजय संभव हो सकी। यह परिणाम भाजपा की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनता से निरंतर संवाद को दर्शाता है।

ढुलू महतो ने विश्वास जताया कि इस जीत के बाद महाराष्ट्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता, आधारभूत संरचना का विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और पारदर्शी प्रशासन को और गति मिलेगी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में नितिन भट्ट, संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, सुनील चौधरी, अशोक सिंहा, उमेश यादव, अभिषेक पांडे और बाबी पांडे सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

बीएमसी चुनाव में पार्टीवार सीटों का ब्योरा (कुल 227 वार्ड):
भाजपा – 89 वार्ड (सबसे बड़ी पार्टी)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे–यूबीटी) – 65 वार्ड
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) – 29 वार्ड
कांग्रेस – 24 वार्ड
एआईएमआईएम – 8 वार्ड
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) – 6 वार्ड
एनसीपी – 3 वार्ड
समाजवादी पार्टी – 2 वार्ड
एनसीपी (एसपी) – 1 वार्ड

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post