Breaking News

डांगरटोली में युवा कांग्रेस ने किया ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन

Khunti: खूँटी के लरता पंचायत अंतर्गत डांगरटोली गाँव में युवा कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने की।

इस नुक्कड़ सभा का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू किए जा रहे कथित जन-विरोधी क़ानूनों और मनरेगा से जुड़े मुद्दों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना था। सभा के दौरान वक्ताओं ने मनरेगा की मूल भावना, ग्रामीण रोजगार की आवश्यकता और इससे जुड़े अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा, जिनमें मनरेगा कार्यों में अनियमितता, मजदूरी भुगतान में देरी, रोजगार की कमी सहित अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल थे। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि युवा कांग्रेस हर स्तर पर ग्रामीणों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।

नुक्कड़ सभा में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण और बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ी और मनरेगा के संरक्षण को लेकर एकजुटता का संदेश दिया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post