Breaking News

झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद: खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या

Khunti : खूंटी जिले में बुधवार शाम अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए अबुआ झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने जमुआदाग गांव के पास उन्हें निशाना बनाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलागी लौट रहे थे। जैसे ही वे जमुआदाग मार्ग स्थित तालाब के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सीधे सोमा मुंडा के सीने में लगी।

गोली लगते ही सोमा मुंडा ने बाइक रोक दी, लेकिन उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मंदरूटोली की ओर फरार हो गए। घटना के बाद उनकी पत्नी किसी तरह ऑटो से खूंटी थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सोमा मुंडा को केएस गंगा नामक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी रामप्रवेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास और खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे समय से संघर्षशील रहे सोमा मुंडा की हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस वारदात ने एक बार फिर झारखंड में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post