Breaking News

सरौनी गांव में हाथियों का कहर: दंपती पर हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौनी गांव में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। देर रात हाथियों के एक झुंड ने गांव में घुसकर एक दंपती पर हमला कर दिया, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में आदित्य राणा की हाथियों के हमले से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी हाथियों की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि रात के समय अचानक हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

इसी दौरान आदित्य राणा और उनकी पत्नी हाथियों के सामने आ गए और दोनों पर हमला कर दिया गया। हाथियों के तांडव से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए घायल महिला को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और वन विभाग को अवगत कराया गया। लगातार हाथियों की आवाजाही से सरौनी गांव सहित आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post