Breaking News

अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या सांसद कालीचरण मुंडा ने एसपी से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

Khunti: खूंटी जिले के प्रतिष्ठित पड़हा राजा एवं झारखंड आंदोलनकारी सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से न केवल खूंटी जिला बल्कि पूरे झारखंड राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही आदिवासी समाज में गहरा रोष देखा जा रहा है। समाज के लोग इसे केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और परंपरा पर हमला बता रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सोमा मुंडा के पार्थिव शरीर को खूंटी सदर अस्पताल लाकर सुरक्षित रखवाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा आज सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढाढ़स बंधाया। सांसद ने शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो से फोन पर बातचीत कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद ने इसके साथ ही सिविल सर्जन से भी बातचीत कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि परिजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।

घटना को लेकर स्थानीय सांसद, विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। वहीं आदिवासी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post