Breaking News

रांची में मनरेगा बचाओ महासंग्राम: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर से कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया, जिसे ग्रामीण गरीबों और मज़दूरों की जीवनरेखा माना जाता है।

इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी प्रसाद श्रीवेला, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, तथा झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी नवनीत कौर और प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में मनरेगा पर हो रहे कथित हमलों की कड़ी आलोचना की और इसे गरीब, मज़दूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के खिलाफ साजिश बताया।

कार्यक्रम में खूंटी जिला यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन भी अपने दलबल के साथ शामिल हुए। उनके साथ खूंटी विधानसभा अध्यक्ष जय साहू, तोरपा विधानसभा अध्यक्ष इमरान खान, अनमोल धन, सुभाष होरो, विजय ख्वासी, संदीप महतो, अजय महतो, संजीत नायक, उस्मान खान सहित युवा कांग्रेस के अनेक निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा पर हो रहा हमला केवल एक सरकारी योजना पर नहीं, बल्कि गरीब की थाली, मज़दूर के पसीने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर सीधा प्रहार है। नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियाँ संवेदनहीन और जनविरोधी हैं, जिनका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों के श्रमिकों और बेरोज़गार युवाओं पर पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन मनरेगा और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मज़दूरों के सम्मान, गांवों के अधिकार और संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय की है, और कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में पूरी ताक़त से मज़दूरों और गरीबों के साथ खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और मनरेगा को मजबूत करने तथा ग्रामीण भारत के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post