Breaking News

खूंटी में सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत ‘रोज ऑन रोड’ अभियान, हेलमेटधारी चालकों को किया गया सम्मानित

Khunti: उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी की ओर से जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, खूंटी द्वारा “रोज ऑन रोड” अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे चालकों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और उन्हें हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संदेश दिया गया। वहीं, बिना हेलमेट एवं सीटबेल्ट के वाहन चला रहे चालकों को प्रतीकात्मक रूप से माला पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग की सख्त हिदायत दी गई।

इस अनोखे एवं सकारात्मक पहल से आम लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक निशांत रौशन, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक संदीप हेमरोम, खूंटी पुलिस एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post