Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं रांची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

Ranchi: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके आगमन के साथ ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लोक भवन तक राष्ट्रपति का काफिला सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से पहुंचा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष विमान से रांची पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर सांसद संजय सेठ, डीजीपी अनुराग गुप्ता (तदाशा मिश्रा), उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने बुके देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

एयरपोर्ट से लोक भवन तक कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। एयरपोर्ट से लोक भवन तक पूरे रूट लाइन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करीब 20 से 22 मिनट में राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच लोक भवन पहुंचा। राष्ट्रपति रविवार की रात लोक भवन में ही विश्राम करेंगी।

सोमवार को सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर का दौरा
दौरे के दूसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 29 दिसंबर को वह जमशेदपुर जाएंगी, जहां करणडीह स्थित दिशोम जाहेर थान में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।

एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति इसके बाद एनआईटी जमशेदपुर पहुंचेंगी, जहां संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह शाम को वापस रांची लौटेंगी और लोक भवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

30 दिसंबर को गुमला होते हुए दिल्ली वापसी
दौरे के अंतिम दिन 30 दिसंबर को राष्ट्रपति रांची से हवाई मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर जाएंगी। वहां से सड़क मार्ग के जरिए गुमला पहुंचेंगी, जहां अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के बाद वह रांची लौटेंगी और वहीं से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post