Breaking News

IND W vs SL W 4th T20: 10 हजारी बनने से सिर्फ 27 रन दूर स्मृति मंधाना, तिरुवनंतपुरम में रच सकता है इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आज (28 दिसंबर) श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। उन्हें 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए महज 27 रन की जरूरत है। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय बन सकती हैं स्मृति

अगर स्मृति मंधाना इस मैच में 27 रन बना लेती हैं, तो वह 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन जाएंगी। इससे पहले यह उपलब्धि केवल पूर्व कप्तान मिताली राज ने हासिल की थी, जिन्होंने 333 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 10,868 रन बनाए हैं।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंच पाई हैं। स्मृति अगर यह कारनामा करती हैं, तो वह दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर होंगी, जिन्होंने 10,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए हों।

सीरीज में अब तक संघर्ष करती दिखीं मंधाना

इस सीरीज में स्मृति मंधाना का बल्ला अभी तक पूरी तरह नहीं चला है। शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों में वह केवल 40 रन ही बना सकी हैं। पहले मैच में उन्होंने 25 रन, दूसरे में 14 रन बनाए, जबकि तीसरे टी20 में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गई थीं। हालांकि, चौथे मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

स्मृति मंधाना का शानदार इंटरनेशनल करियर

स्मृति मंधाना अब तक 280 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9,973 रन बना चुकी हैं।

  • टेस्ट: 7 मैचों में 629 रन

  • वनडे: 117 मैचों में 5,322 रन

  • टी20 इंटरनेशनल: 156 मैचों में 4,022 रन

खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका

10,000 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा छूते ही स्मृति मंधाना मिताली राज के बाद इस खास क्लब में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय बन जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (10,652 रन) और इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स (10,273 रन) पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

अब सभी की नजरें तिरुवनंतपुरम में होने वाले इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां स्मृति मंधाना इतिहास रचने के बेहद करीब खड़ी हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post